नुक्कड़ नाटक से स्वच्छता का संदेश, वार्ड 2 में जागरूकता अभियान तेज

रायपुर। स्वच्छ सर्वेक्षण 2026 के तहत नगर निगम जोन 8 स्वास्थ्य विभाग ने पंडित जवाहर लाल नेहरू वार्ड क्रमांक 2 के आदर्श चौक, कबीर नगर में व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान नुक्कड़ नाटक और कहानियों के मंचन के जरिए नागरिकों को स्वच्छता का महत्व समझाया गया और “स्वच्छता के 4 धुरंधर” पहल के तहत लोगों को कचरा प्रबंधन के प्रति जागरूक किया गया। अभियान में नागरिकों को 4 डिब्बा प्रणाली अपनाने की जानकारी दी गई, जिसमें गीला, सूखा, सेनेटरी और विशेष कचरे को अलग-अलग डस्टबिन में रखने की अपील की गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लोगों से कहा कि वे कचरा इधर-उधर न फेंकें, बल्कि सफाई मित्र को वाहन में ही सौंपें, ताकि वार्ड और शहर को स्वच्छ बनाए रखने में सभी की भागीदारी सुनिश्चित हो सके।

कार्यक्रम के दौरान स्वच्छता दीदियों, सफाई कर्मचारियों और स्थानीय नागरिकों ने सामूहिक रूप से स्वच्छता शपथ ली। अधिकारियों ने खुले में कचरा फेंकने वालों पर नियमानुसार जुर्माना लगाने की चेतावनी भी दी, ताकि व्यवस्था में सुधार लाया जा सके। इस अभियान में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के निर्देशन में स्वास्थ्य विभाग की टीम सक्रिय रूप से मौजूद रही और लोगों को स्वच्छता के प्रति जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित किया गया।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है