3. 6,4,4,4,4,6 की बरसात में बहा पंजाब, राहुल-राणा ने रचा इतिहास

नईदिल्ली । केएल राहुल के नाबाद 152 रन और नीतीश राणा के 91 रन की बदौलत दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स के खिलाफ अरुण जेटली स्टेडियम में इस सीजन का सबसे बड़ा स्कोर 264/2 खड़ा कर दिया. केएल राहुल 67 गेंद में 152 रन बनाकर नाबाद रहे. जिसमें उन्होंने 16 चौके और 9 छक्के शामिल थे. जबकि नीतीश राणा ने 44 गेंद में 91 रन बनाकर आउट हुए. उन्होंने अपनी परी में 11 चौके और 4 छक्के लगाए. इसके साथ दोनों खिलाडिय़ों ने आईपीएल इतिहास में किसी भी विकेट के लिए दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी की. दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 220 रनों की साझेदारी हुई. सबसे बड़ी साझेदारी 229 रनों की है. जो 2016 में डिविलियर्स और कोहली के बीच हुई थी. मैच में केएल राहुल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 67 गेंद में 152 रन बनाए. उन्होंने 47 गेंद में अपनी सेंचुरी पूरी की. ये उनकी छठी आईपीएल सेंचुरी है. उनसे आगे अब सिर्फ डिविलियर्स और कोहली हैं. जिनके नाम 8 और 7 सेंचुरी हैं. इसके अलावा राहुल पुरुषों के टी20 क्रिकेट में 150 से ज्यादा का स्कोर बनाने वाले दूसरे भारतीय हैं. उनसे पहले तिलक वर्मा ने 2024/25 में राजकोट में मेघालय के खिलाफ हैदराबाद के लिए 151 रन बनाए थे. केएल राहुल के साथ नीतीश राणा ने भी शानदार बल्लेबाजी की, लेकिन वो शतक बनाने से चूक गए. उन्होंने 44 गेंद पर 91 रन बनाए. राणा ने जेवियर बार्टलेट के एक ओवर में 28 रन बटोरे, जिसमें लगातार 6,4,4,4,4,6 बाउंड्री लगाई. उसके बाद उन्होंने बार्टलेट के दूसरे ओवर की लगातार दो गेंदों पर भी बाउंड्री लगाई

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

टॉप स्टोरीज