अमलीपदर तहसील में जनगणना 2027 के प्रशिक्षण का द्वितीय चरण संपन्न

राजधानी से जनता तक/ चरण सिंह क्षेत्रपाल

गोहरापदर- जनगणना 2027 के अंतर्गत अमलीपदर तहसील में द्वितीय चरण का प्रशिक्षण दिनांक 22 अप्रैल से 24 अप्रैल 2026 तक सम्पन्न हुआ, प्रशिक्षण में तृतीय एवं चतुर्थ बैच चार्ज अधिकारी जी एल साहू के मार्गदर्शन में प्रशिक्षक दिलीप कुमार सिन्हा एवं किशन साहू के द्वारा 24 अप्रैल को शास. उच्च. माध्य. विद्यालय अमलीपदर भवन में प्रशिक्षण संपन्न किया गया ।

जिसमें 11 पर्यवेक्षक एवं 63 प्रगणक प्रशिक्षण में भाग लिए। प्रशिक्षण में 2 दिन के प्रोजेक्टर के माध्यम से कार्यशाला के बाद आज तृतीय दिवस सभी को समीपस्थ ग्राम में ले जाकर एच एल ओ ट्रेनिंग एप्प के माध्यम से प्रैक्टिकल रूप में कुछ भवन और मकान में ले जाकर परिवारों की सुविधा एवं अन्य 1 से 34 प्रश्नों के जवाब को उत्तर प्रदाता से पूछ कर भरा गया, जिसे पर्यवेक्षक अपने मोबाइल से सत्यापन किये।3 दिन के प्रशिक्षण के पश्चात अपने मोबाइल में 1 से 30 मई तक कार्य करने में अपने आप को सभी पर्यवेक्षक और प्रगणक सक्षम पाए।
पूर्व में प्रथम चरण में 18 से 20 अप्रैल को हुए प्रशिक्षण की भांति यह प्रशिक्षण भी शांतिपूर्ण ढंग सिवाय पूरी उमंग और जिज्ञासा भरे वातावरण में संपन्न हुई।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

टॉप स्टोरीज