विधानसभा चुनाव 2026 एग्जिट पोल: केरलम-पश्चिम बंगाल में बदलाव के संकेत, क्या हैं असम-तमिलनाडु के अनुमान?

नईदिल्ली। पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु समेत 4 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल आ चुके हैं। असम में लगातार तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने का अनुमान है। एक्सिस माय इंडिया पोल में असम में कांग्रेस को 24 से 36 और भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को 88 से 100 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं, केरल और पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के अनुमान सामने आए हैं।

केरलम में पीपुल्स पल्स ने लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (एलडीएफ) को 55-65, यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) को 75-85 और एनडीए को 0-3 सीटें मिलने का अनुमान जताया है। वहीं, मैट्रिज ने एलडीएफ को 60-65, यूडीएफ को 70-75 और एनडीए को 3-5 सीटें मिलने की संभावना जताई है। पीपुल्स इनसाइट ने केरलम में एलडीएफ को 58-68 और यूडीएफ को 66-76 सीटें मिलने का अनुमान लगाया है। एक्सिस माय इंडिया ने एलडीएफ को 49-62 और यूडीएफ को 78-90 सीटें मिलने की संभावना जताई है।पीपुल्स पल्स ने पश्चिम बंगाल में टीएमसी को 177-187, भाजपा को 95-110, कांग्रेस को 1-3, अन्य को 1-2 और लेफ्ट को 0-1 सीटें मिलने की संभावना जताई है। वहीं, मैट्रिज ने टीएमसी को 125-140, भाजपा को 146-161 और अन्य को 6-10 सीटें मिलने का अनुमान जताया है। पी मार्क ने टीएमसी को 118-138, भाजपा को 150-175 और कांग्रेस को 2-3 सीटें मिलने की संभावना जताई है। चाणक्य ने टीएमसी को 130-140 और भाजपा को 150-160 सीटें मिलने की संभावना है।असम में भाजपा की वापसी के अनुमान हैं। एक्सिस माय इंडिया ने भाजपा को 88-100, कांग्रेस को 24-36 सीटें मिलने का अनुमान जताया है। मैट्रिज ने भाजपा को 85-95 और कांग्रेस को 25-32 सीटें दी हैं। पीपुल्स पल्स ने भाजपा को 68-72 और कांग्रेस को 22-26 सीटें मिलने की संभावना जताई है। पी मार्क ने भाजपा को 82-94 और कांग्रेस को 30-40 सीटें दी हैं। चाणक्य ने भाजपा को 88-98 और कांग्रेस को 22-32 सीटें मिलने की बात कही है।तमिलनाडु में मैट्रिज ने डीएमके गठबंध को 122-132, एआईएडीएमके गठबंधन को 87-110, थलापति विजय की टीवीके को 10-12 और अन्य को 0-6 सीटें मिलने का अनुमान है। इसी तरह पीपुल्स पल्स ने तमिलनाडु में डीएमके गठबंधन को 125-145, एआईएडीएमके गठबंधन को 65-80, टीवीके को 18-24 और अन्य को 2-6 सीटें मिलने की संभावना जताई है। पीपुल्स इनसाइट ने डीएमके गठबंधन को 120-140, एआईएडीएमके गठबंधन को 60-70 और टीवीके को 30-40 सीटें मिलने की संभावना जताई है।पीपुल्स पल्स ने पुडुचेरी में एनडीए को 5 से 6, डीएमके कांग्रेस गठबंधन को 6 से 8, अन्य को 1 से 12 और एआईएनआरसी को 10 से 12 सीटें मिलने की संभावना जताई है। एक्सिस माय इंडिया के सर्वे में एनडीए को 16 से 20, डीएमके कांग्रेस गठबंधन को 6 से 8, अन्य को 1 से 3 और टीवीके को 2 से 4 सीटें मिलने का अनुमान है। यानी पुडुचेरी में एनडीए गठबंधन की वापसी के संकेत हैं।असम, पुडुचेरी और केरलम में एक ही चरण में 9 अप्रैल को मतदान हुआ था। तमिलनाडु में भी सभी सीटों पर एक ही चरण में 23 अप्रैल को वोट डाले गए थे। पश्चिम बंगाल में 2 चरणों में चुनाव हुए थे। पहले चरण में 23 अप्रैल को 152 सीटों पर और दूसरे चरण में आज यानी 29 अप्रैल को 142 सीटों पर मतदान हुआ। तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में अब तक का सबसे ज्यादा मतदान दर्ज किया गया था।तमिलनाडु में 234 सीटें हैं। यहां बहुमत का आंकड़ा 118 है। केरलम में सरकार बनाने के लिए 71, असम में 64, पुडुचेरी में 16 और पश्चिम बंगाल में 148 सीटें जीतना जरूरी है। ध्यान रहे ये केवल अनुमान है। नतीजे 4 मई को जारी होंगे।एग्जिट पोल एक तरह का चुनावी सर्वे होता है, जो मतदान के दिन किया जाता है। इसमें वोट डालकर आ रहे मतदाता से जानने की कोशिश की जाती है कि उसने किस पार्टी या उम्मीदवार के पक्ष में मतदान किया है। मतदाताओं से कई सवाल पूछे जाते हैं। ये सर्वे अधिकतर निजी एजेंसियों द्वारा किए जाते हैं, न कि किसी सरकारी संस्था द्वारा। इसे आखिरी चरण के मतदान के बाद ही जारी किया जाता है।

 

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

टॉप स्टोरीज