सुशासन तिहार में मिला त्वरित समाधान, दीपक चंद राठौर को मौके पर मिला जाति प्रमाण पत्र

रायपुर, 1 जून 2026 / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल सुशासन तिहार 2026 आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित, पारदर्शी और समयबद्ध समाधान का सशक्त माध्यम बनकर उभर रहा है। प्रदेशभर में आयोजित जन समस्या निवारण शिविरों के माध्यम से लोगों की मांगों और शिकायतों का मौके पर निराकरण किया जा रहा है, जिससे आमजन को राहत मिल रही है।इसी कड़ी में जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम भड़ेसर निवासी श्री दीपक चंद राठौर को जन समस्या निवारण शिविर में तत्काल जाति प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। उन्हें शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं तथा विभिन्न शासकीय कार्यों के लिए जाति प्रमाण पत्र की आवश्यकता थी। प्रमाण पत्र नहीं होने के कारण उन्हें कई आवश्यक प्रक्रियाओं में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था।श्री राठौर ने अपनी समस्या के समाधान के लिए सुशासन तिहार के तहत आयोजित शिविर में आवेदन प्रस्तुत किया। आवेदन प्राप्त होने के बाद संबंधित अधिकारियों द्वारा आवश्यक दस्तावेजों का परीक्षण कर प्रक्रिया पूरी की गई और उन्हें मौके पर ही जाति प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया।
जाति प्रमाण पत्र प्राप्त होने पर श्री दीपक चंद राठौर ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि सुशासन तिहार के माध्यम से उनकी समस्या का त्वरित और सहज समाधान हुआ है। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस पहल से ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को बड़ी राहत मिल रही है। अब लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ रहे हैं, बल्कि प्रशासन स्वयं गांवों तक पहुंचकर समस्याएं सुन रहा है और उनका निराकरण कर रहा है।उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार शासन और जनता के बीच विश्वास को मजबूत करने वाली एक प्रभावी पहल साबित हो रही है, जिससे आम नागरिकों को शासन की सेवाओं और योजनाओं का लाभ सरलता से मिल रहा है।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

टॉप स्टोरीज