रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम में लगभग 43 वर्षों तक अपनी सेवाएं देने के बाद उद्यानिकी विभाग के कर्मचारी रामेश्वर प्रसाद साहू सेवानिवृत्त हो गए। उनकी दीर्घकालीन एवं समर्पित सेवाओं के सम्मान में नगर निगम मुख्यालय सचिवालय में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। निगम मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में अपर आयुक्त विनोद पाण्डेय एवं निगम सचिव संगीता साहू ने रामेश्वर प्रसाद साहू को बुके, श्रीफल, शॉल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर सचिवालय तथा उद्यानिकी विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। अधिकारियों ने कहा कि रामेश्वर प्रसाद साहू ने अपने सेवा काल के दौरान कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण के साथ नगर निगम की जिम्मेदारियों का निर्वहन किया। उनकी सेवाएं निगम परिवार के लिए प्रेरणास्रोत रहेंगी।समारोह के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनके स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए भावभीनी विदाई दी। इस अवसर पर निगम परिवार ने उनके योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी प्रदान कीं।
Author: Rajdhani Se Janta Tak
राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है




