भारतीय जनता पार्टी सोशल मीडिया जिला गरियाबंद की प्रथम बैठक हुआ सम्पन्न

राजधानी से जनता तक/ चरण सिंह क्षेत्रपाल

देवभोग – भारतीय जनता पार्टी सोशल मीडिया जिला गरियाबंद की प्रथम बैठक भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय गरियाबंद में सम्पन्न हुई। उक्त बैठक में मुख्य रूप से भाजपा जिला संगठन प्रभारी महामंत्री अमित चिमनानी विधायक रोहित साहू भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल चंद्राकर पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय एवं भाजपा जिला महामंत्री आशीष शर्मा उपस्थित रहे। इस अवसर पर वक्ताओं ने सोशल मीडिया की संगठनात्मक भूमिका केन्द्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के कार्यक्रमों की रूपरेखा, सोशल मीडिया टीम की कार्ययोजना तथा संगठनात्मक ढांचा को लेकर विस्तार से चर्चा की गई ‌.साथ ही उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने व्हाट्सअप, फेसबुक,एक्स, इंस्टाग्राम एवं अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हैशटैग का नियमित उपयोग करने तथा संगठन की डिजिटल उपस्थिति को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया। बैठक में जिला सोशल मीडिया संयोजक अमित बखारिया, सहसंयोजक अजय पटेल, गरियाबंद जिले के सभी मंडलों के संयोजक सहसंयोजक , कार्यकारणी सदस्य उपस्थित थे।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है