लुकेश्वरी जंघेल सहित भाजपा नेताओं का निलंबन समाप्त,अब संभालेंगे पार्टी के प्रचार की कमान

लुकेश्वरी जंघेल सहित भाजपा नेताओं का निलंबन समाप्त,अब संभालेंगे पार्टी के प्रचार की कमान

 

दीनदयाल यदु 

खैरागढ़ । खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र के पार्टी से निलंबित/ निष्कासित कार्यकर्ताओं की पार्टी में वापसी हो गई है। पार्टी से बागी होकर चुनाव लड़े या अन्य कारणों से पार्टी से निलंबित या निष्कासित किये गये नेताओं के निलंबन/निष्कासन समाप्त करने के लिए प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव व भाजपा अनुशासन समिति की अनुशंसा व महामंत्री केदार कश्यप के निर्देश के पश्चात जिला भाजपा अध्यक्ष घम्मन साहू ने निष्कासन समाप्ति के लिए लिखित आदेश जारी किया है।

जिला भाजपा अध्यक्ष घम्मन साहू द्वारा जारी किये गये निलंबन/निष्कासन समाप्ति के आदेशानुसार पूर्व में खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र के लिए टिकट दावेदार रह चुकी भाजपा नेत्री लुकेश्वरी जंघेल,छुईखदान नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष रावल कोचर,छुईखदान नगर पंचायत के पार्षदों,साल्हेवारा क्षेत्र के भाजपा नेता संतु धरमगुड़े,सहित कुल 8 भाजपा कार्यकर्ताओं के निलंबन/निष्कासन को समाप्त कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

टॉप स्टोरीज