तिलक वर्मा का कमाल, 18 साल पुराने रिकॉर्ड की बराबरी कर मचाया धमाल

अहमदाबाद । मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2026 के 30वें मैच में गुजरात टाइटंस को उनके घर पर 99 रनों से मात देकर बड़ी जीत दर्ज करने में सफल रही. जिसकी वजह से वो अंक तालिका में 10वें नंबर से उठकर 7वें नंबर पर पहुंच गए.
इस जीत की नींव मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा ने रखी थी. उन्होंने 45 गेंद में नाबाद 101 रनों की पारी खेलकर टीम का स्कोर 199 तक पहुंचा दिया. इसके बाद रही सही कसर गेंदबाजों ने पूर कर दी, जब उन्होंने शनादर गेंदबाजी करके गुजरात की पूरी टीम को 15.5 ओवर में 100 रनों पर ही ढेर कर दिया.
अपनी इस दमदार पारी की वजह से तिलक वर्मा ने रिकॉर्ड बुक्स में अपना नाम दर्ज करा लिया. वो अब मुंबई इंडियंस के लिए सबसे तेज शतक बनाने वाले संयुक्त रूप से पहले खिलाड़ी बन गए. उन्होंने सनथ जयसूर्या के लंबे समय से चले आ रहे रिकॉर्ड की बराबरी कर ली. जयसूर्या ने 18 साल पहले 2008 में वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 45 गेंदों में शतक बनाया था.
मुंबई इंडियंस के लिए सबसे तेज शतकों की लिस्ट में अब तिलक और जयसूर्या (45 गेंद, 2008) संयुक्त रूप से टॉप पर हैं. उनके बाद कैमरन ग्रीन का नंबर आता है, जिन्होंने 2023 में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 47 गेंदों में शतक जड़ा था, और सूर्यकुमार यादव का, जिन्होंने उसी सीजन में गुजरात टाइटंस के खिलाफ 49 गेंदों में शतक बनाया था.
कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉप बैटर तिलक वर्मा की जमकर तारीफ की. पांड्या ने कहा कि तिलक की यह पारी ठीक वैसी ही थी जिसकी टीम को सही समय पर जरूरत थी. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि तिलक जैसे टैलेंटेड खिलाड़ी से ऐसी ही परफॉर्मेंस की उम्मीद थी और उन्हें पूरा भरोसा था कि अब उनके लिए आगे बढ़कर जिम्मेदारी उठाने का सही समय आ गया है. मैच के बाद पांड्या ने कहा, तिलक में जितना टैलेंट है, उन्हें ज्यादा सलाह की जरूरत नहीं है. अब वह समय आ गया था जब उन्हें आगे आकर अपना कमाल दिखाना था. यह टीम के लिए, तिलक के लिए और मुंबई इंडियंस के लिए बहुत जरूरी था.

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

टॉप स्टोरीज