निर्माण कार्य मे खुली लापरवाही ? बर्मन ने कहा नहीं चलेगा होगी कड़ी कार्यवाही

अनुराज साहू जिला प्रमुख सारंगढ़ बिलाईगढ़ राजधानी से जनता तक 

सारंगढ़ । जिले में विकास कार्यों के नाम पर हो रही लापरवाही अब भारी पड़ने लगी है। गुणवत्ता से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है। इसी कड़ी में इंद्रजीत बर्मन मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिपं सारंगढ़ ने 9 अप्रैल को ग्राम पंचायत बछोरडीह व धारा शिव में चल रहे

निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण कर पूरे सिस्टम को झकझोर कर रख दिया । जैसे ही सीईओ का काफिला बछोरडीह पहुंचा, निर्माण एजेंसियों और जिम्मेदारों में हड़कंप मच गया। निरीक्षण के दौरान प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के अंतर्गत बन रही नाली और सीसी रोड में गंभीर खामियां उजागर हो गईं। नाली निर्माण में गुणवत्ता का अभाव साफ दिखाई दिया, वहीं सीसी रोड का एलाइनमेंट भी पूरी तरह से गड़बड़ मिला । यह नजारा देखकर सीईओ का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

टॉप स्टोरीज