शौर्य और बलिदान को नमन: 212 बटालियन एटापल्ली में मनाया गया शौर्य दिवस

जिला प्रमुख नवीन दांदडें 

सुकमा – एटापल्ली केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की 212 बटालियन मुख्यालय, एटापल्ली में दिनांक 09 अप्रैल 2026 को शौर्य दिवस बड़े ही गौरव और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बटालियन परिसर में आयोजित कार्यक्रम में अधिकारियों एवं जवानों ने वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके अदम्य साहस और बलिदान को याद किया।

कार्यक्रम की शुरुआत श्रद्धांजलि सभा से हुई, जिसमें द्वितीय कमान अधिकारी सह कमांडेंट श्री दिनेश कुमार ने शौर्य दिवस के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि 09 अप्रैल 1965 को सीआरपीएफ की दूसरी वाहिनी की चार कंपनियों ने पाकिस्तानी सेना की एक इन्फेंट्री ब्रिगेड के हमले का बहादुरी से सामना करते हुए उसे विफल कर दिया था। इस भीषण संघर्ष में दुश्मन के 34 सैनिक मारे गए और 4 को जीवित पकड़ लिया गया, जबकि सीआरपीएफ के 8 जवान वीरगति को प्राप्त हुए और 19 जवानों को बंधक बना लिया गया था।

उन्होंने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद जवानों ने 12 घंटे तक दुश्मन को आगे बढ़ने से रोके रखा, जो सैन्य इतिहास में अद्वितीय साहस और पराक्रम का उदाहरण है।

इस अवसर पर बटालियन के बहादुर जवानों को भी सम्मानित किया गया। Police Medal for Gallantry (PMG) से सम्मानित बल संख्या 041575346 हवलदार/आर. मलिक शाहिद एवं बल संख्या 135278006 सिपाही/जीडी पी. मारी राजू को उनकी वीरता के लिए सम्मानित किया गया। उनके साहसिक कार्यों का उल्लेख कर उपस्थित जवानों को प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम के अंतर्गत संध्या समय रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसके पश्चात रात्रि में ‘बड़ा खाना’ का आयोजन किया गया।

इस गरिमामय आयोजन में डॉ. सुमित सहगल (सीएमओ), कमांडेंट चिकित्सा, श्री अजय प्रताप सिंह (उप कमांडेंट) सहित अन्य अधिकारी एवं बड़ी संख्या में जवान उपस्थित रहे।

शौर्य दिवस न केवल वीरता की गाथाओं को याद करने का अवसर है, बल्कि यह जवानों के मनोबल को सुदृढ़ कर देश सेवा के प्रति समर्पण को और भी मजबूत बनाता है।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

टॉप स्टोरीज