सारंगढ़ NRC ने 190 बच्चों को दिया जीवनदान..

एमपी के बच्चे भी सारंगढ़ NRC में जीत रहे कुपोषण से जंग..

अनुराज साहू जिला प्रमुख सारंगढ़ बिलाईगढ़ राजधानी से जनता तक

सारंगढ़-बिलाईगढ़। जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के साझा प्रयासों से जिला चिकित्सालय सारंगढ़ स्थित पोषण एवं पुनर्वास केंद्र (NRC) कुपोषित बच्चों के लिए जीवनदायिनी साबित हो रहा है। कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे के मार्गदर्शन और सिविल सर्जन डॉ. दीपक जायसवाल के नेतृत्व में अब तक 190 बच्चों को कुपोषण के चक्रव्यूह से बाहर निकाला जा चुका है। केंद्र की बढ़ती साख का आलम यह है कि छत्तीसगढ़ के साथ-साथ पड़ोसी राज्य मध्य प्रदेश के रायसेन जिले से भी परिजन अपने बच्चों का इलाज कराने यहाँ पहुँच रहे हैं।

15 दिनों का विशेष उपचार-

NRC में 10 बेड की सुविधा उपलब्ध है, जहाँ गंभीर रूप से कुपोषित बच्चों को उनकी माताओं के साथ 15 दिनों के लिए भर्ती किया जाता है। इस दौरान बच्चों को विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में मानक पौष्टिक आहार और निःशुल्क दवाएं दी जाती हैं। शासन की योजना के अनुसार, 15 दिन भर्ती रहने पर माता को 2250 रुपये की प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की जाती है।
सरहद पार तक पहुँची सेवाओं की गूँज
हाल ही में मध्य प्रदेश के रायसेन जिले से आए शैतान सिंह और दुर्गा चौहान ने अपनी 10 माह की पुत्री आकृति को यहाँ भर्ती कराया। आकृति गंभीर कुपोषण और एनीमिया से पीड़ित थी। शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. भारती पटेल, डॉ. अमित पटेल और एनआरसी स्टाफ (सरला कुर्रे एवं भुनेश्वरी) की देखरेख में आकृति के स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो रहा है। परिजनों ने यहाँ की व्यवस्थाओं और स्टाफ के स्नेहपूर्ण व्यवहार की जमकर प्रशंसा की है।

कुपोषण को न छुपाएं, अस्पताल लाएं- डॉक्टर जायसवाल

सिविल सर्जन डॉ. दीपक जायसवाल ने आम जन से अपील की है कि यदि आसपास कोई भी बच्चा कुपोषण के लक्षणों से ग्रसित दिखे, तो उसे तुरंत जिला चिकित्सालय लाएं। यहाँ उपचार, आवास और भोजन पूरी तरह निःशुल्क है।

कलेक्टर का कथन-

“कुपोषण मुक्त जिला हमारी प्राथमिकता है। जिला चिकित्सालय में मिल रही गुणवत्तापूर्ण सुविधाओं के कारण ही सीमावर्ती राज्यों के लोग भी यहाँ आ रहे हैं। हम सुनिश्चित कर रहे हैं कि हर बच्चा स्वस्थ होकर घर लौटे।”
— डॉ. संजय कन्नौजे,

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

टॉप स्टोरीज