अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मनरेगा महिला श्रमिकों का सम्मान

जांजगीर-चांपा। कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ श्री गोकुल रावटे के मार्गदर्शन में जिले की समस्त ग्राम पंचायतों में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि और हितग्राही शामिल हुए। मनरेगा महिला श्रमिकों का श्रीफल से सम्मानित किया गया। इस दौरान जल संचय एवं जल संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए ग्रामीणों को सोक पिट, रेन वॉटर हार्वेस्टिंग तथा आजीविका डबरी निर्माण के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। ग्रामीणों को बताया गया कि इन उपायों के माध्यम से वर्षा जल का संरक्षण कर भू-जल स्तर को बढ़ाया जा सकता है और खेती के लिए पानी की उपलब्धता सुनिश्चित की जा सकती है।
कार्यक्रम में क्यूआर कोड स्कैन प्रणाली के माध्यम से ग्रामीणों को प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), महात्मा गांधी नरेगा तथा विकसित भारत जी-राम जी अधिनियम 2025 से संबंधित महत्वपूर्ण प्रावधानों और नवीन दिशा-निर्देशों की जानकारी दी गई। ग्रामीणों को मोबाइल से क्यूआर कोड स्कैन कर योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त करने की प्रक्रिया भी समझाई गई, जिससे वे शासन की योजनाओं से आसानी से जुड़ सकें। साथ ही विकसित भारत जी-राम जी योजना के तहत ग्राम पंचायतों में संतृप्तता आधारित विकास की अवधारणा, ग्राम स्तर पर योजनाओं के समन्वित क्रियान्वयन तथा शासन की विभिन्न योजनाओं को एकीकृत रूप से लागू करने की जानकारी भी ग्रामीणों को दी गई।
कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत स्वीकृत आवासों का निर्माण समय-सीमा में पूर्ण करने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही हितग्राहियों को आवास निर्माण से जुड़ी प्रक्रियाओं, किश्तों की जानकारी तथा निर्माण कार्य में आने वाली समस्याओं के समाधान के संबंध में मार्गदर्शन दिया गया। अधिकारियों ने हितग्राहियों से संवाद करते हुए बताया कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर ग्राम पंचायत अथवा संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर समाधान प्राप्त किया जा सकता है।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महात्मा गांधी नरेगा की महिला श्रमिकों का सम्मान भी किया गया। महिला श्रमिकों को उनके श्रम और योगदान के लिए सराहा गया तथा उन्हें आत्मनिर्भरता और सशक्तिकरण के लिए प्रेरित किया गया।कार्यक्रम में पंचायत पदाधिकारियों, अधिकारियों और ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी रही। इस दौरान ग्रामीणों को योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए जागरूक किया गया तथा शासन की योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने पर जोर दिया गया।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

टॉप स्टोरीज