उड़ीसा में भूकम्प का केंद्र तो छत्तीसगढ़ में भी मचा हड़कंप

राजधानी से जनता तक/चरण सिंह क्षेत्रपाल

गरियाबंद – छत्तीसगढ़ व उड़िसा दोनों राज्यों में बीते बुधवार को शाम 7.32 में भूकंप ने गरियाबंद जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों में हड़कंप मचा दिया। केन्द्र सरकार के राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान संस्थान द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.1 मापी गई है। इस प्राकृतिक हलचल का केंद्र उड़ीसा कलाहान्डी जिला में बताया जा रहा है।जिसकी अनुमानित गहराई धरती से लगभग 24 किलो मीटर दूर गहरा अंकित किया गया।
गरियाबंद जिले के देवभोग व मैनपुर इलाके में विस्फोटक ध्वनि सबके कानों में गूंज उठी, तो लोग सहम गए,रात 7.32 बजे करीबन दो सेकंड तक कंपन महसूस किया गया। पड़ोसी राज्य उड़ीसा में इसका असर ज्यादा रहा है, तीव्रता निम्न होने के कारण, उड़ीसा की सीमा से लगे गरियाबंद में इसके स्पष्ट झटके महसूस किए गए। उल्लेखनीय है कि देवभोग क्षेत्र में शाम से मौसम का रूखूस्ता बदलाव आया था। अचानक तेज धूप गर्मी बदल गई और बादल काली घटा छाई फिर तेज पवन बहती आसमान में बिजली चमक रही थी और उस दौरान अचानक बर्फबारी बरसात गिराई, इसके बाद पूरे इलाके में झटका महसूस किया गया। तीव्रता इतना था कि जमीन पर रखी वस्तुओं में कंपन देखा गया। किसी विस्फोटक ध्वनि की गुंज से हलचल से इलाके में लोग घबरा गये, भूकंप के झटके देवभोग क्षेत्र के अलावा मैनपुर विकास खण्ड के अमलीपदर एरिया में भी कंपन होने की खबरें सुनी गई।

जनजीवन पर कोई प्रभावित नहीं

प्रशासनिक अधिकारियों व आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा सूचना दी गई है कि किसी भी प्रकार कि जन-धन की क्षति नहीं हुई है, उन्होंने यह बताया कि भूकंप की तीव्रता 4.1होने के कारण इमारतों को नुक़सान का खतरा कम रहता है। हालांकि सीमावर्ती क्षेत्रों में कच्ची दीवार पर हल्के दरारें पड़ने की आंशका बनीं रहती है।

दण्डा़धिकारी अधिकारी ने बताया कि दूरसंचार के माध्यम से कंपन की सूचना मिली है, इस लिए विधिवत इसे उच्च अधिकारियों तक जानकारी पहुंचाई जाएगी, तथा इस मामले को भूगर्भ विषेशज्ञों तक पहुंचा कर अध्ययन कराई जाएगी।

भूगर्भ मापन विषेशज्ञों का सुरक्षित बचाव की सलाह

भूकंप की झटके से सुरक्षित और सावधानी बरतने को लेकर राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान संस्थान द्वारा लोगों को शांति माहौल बनाए रखने की अपील की है, विषेशज्ञों का कहना है कि यदि झटके दोबारा महसूस हो, तो भारी वस्तुओं से दूर रहें और तुरंत सुरक्षित खुलें स्थान पर चले जाएं। इस तरह का भूकंप विषेशज्ञों ने चेतावनी दी है।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

टॉप स्टोरीज