ऑटो चालक ने युवती से दुष्कर्म किया, आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। पुलिस कमिश्नरेट के पश्चिम जोन अंतर्गत कबीर नगर थाना क्षेत्र में दुष्कर्म के एक गंभीर मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले के अनुसार 23 अप्रैल 2026 को दोपहर करीब 2 बजे पीड़िता घर से बिना बताए निकल गई थी, जिसकी गुमशुदगी परिजनों द्वारा थाना कबीर नगर में दर्ज कराई गई थी। तलाश के दौरान 25 अप्रैल को पीड़िता मिली, जिसने पूछताछ में बताया कि रास्ता भटकने के बाद उसने यदुवंशी चौक के पास एक ऑटो रोका था।ऑटो चालक ने उसे घर छोड़ने का भरोसा दिलाया, लेकिन उसे सुनसान घर में ले जाकर जबरदस्ती दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत पर थाना कबीर नगर में आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई।पुलिस उपायुक्त पश्चिम जोन के निर्देश पर टीम गठित कर आरोपी की तलाश की गई। साक्ष्यों के आधार पर घेराबंदी कर ऑटो चालक पंकज पाण्डेय (35 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने अपराध स्वीकार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है