कुम्हड़ईखुर्द से बीसी पारा तक की गढ्ढा वाले जर्जर सड़क मार्ग की मरम्मत कार्य हुआ जारी – चमार सिंह पात्र जिला मंत्री भाजपा गरियाबंद,

गरियाबंद – देवभोग क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत सिनापाली में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर आयोजन रखीं गई थी । शिविर में क्षेत्र के अनेकानेक विषयों पर मांग व शिकायत के संबंध में पांच सौ करीब आवेदकों ने आवेदन पत्र कलेक्टर दीपक अग्रवाल के हाथ में थमाया गया था। उक्त आवेदनों को त्वरित कार्रवाई करते हुए तत्काल निराकरण भी किया गया है। इस बीच चमार सिंह पात्र सांसद प्रत्याशी दावेदार व जिला मंत्री ने अपने क्षेत्र के कुम्हड़ईखुर्द से बीसी पारा तक पीएम सड़क जर्जर व बड़े बड़े गढ्ढे में आकृतियां बनी हुई थी। इस रास्ते से तेल नदी पार गांव के सभी लोगों को देवभोग मुख्यालय में आना जाना लगा रहता है, और साथ में स्कूली बच्चे भी प्रति रोज आते जाते रहते हैं। लेकिन पीएम सड़क के बीच- बीच में बड़ें गढ्ढे में तब्दील हो गई थी, आवाजाही राहगीरों को वाहन में सवार होकर प्रति रोज आना जाना करना पड़ता है। कभी-कभी ऐसा भी हुआ है कि रास्ते में चलते कई बार वाहन चालक नीचे गिर पड़े है।इन सभी परेशानियों को दूर करने

कलेक्टर अग्रवाल को शिविर में लिखित रूप में जानकारी अवगत कराई गई थी। ग्रामीण वासियों का कहना है कि इस रोड से हमारे छोटे छोटे बाल बच्चे देवभोग के स्कूलों में पढ़ने के लिए प्रतिदिन आते हैं। हमें बहुत चिंता हो रही थीं, कि कही बच्चे स्कूल जाते व घर वापस लौटते समय अचानक सड़क के गढ्ढे में वाहन के पहिए दब जाने से वाहन के पलटने से बड़ी हादसा हो जाए । यही हमेशा बच्चों के अभिवावकों को मन ही मन चिंता सताए जा रहा था। इसी लिए आज कलेक्टर ने जनताओं की समस्यायों को लेकर सड़क की जर्जर हालत व धूल की गुब्बारे से ग्रामीण जनता को हो रहे परेशानियों को दूर करने में कलेक्टर से निवेदन किया गया था। आज कलेक्टर ने देवभोग क्षेत्र के सभी लोगों की परेशानियों को दूर करने व त्रस्त लोगों को छुटकारा दिलाने के लिए तुरंत ही संज्ञान में लेते हुए उबड़-खाबड़ व जहां -जहां गड्ढा हो गया बीच सड़कों पर गिट्टी व मिक्स डस्ट डालकर आवाजाही योग्य बनाया गया है।

Prakash Jaiswal
Author: Prakash Jaiswal

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

टॉप स्टोरीज