कैटपदर से देवभोग डामर सड़क के दोनों किनारे झाड़ियों का घना है आवागमन करने वाले राहगीरों को आए दिन दुर्घटनाओं की संभावना है

राजधानी से जनता तक । गरियाबंद । जिला संवाददाता-चरण सिंह क्षेत्रपाल । देवभोग नगर पंचायत के कैंटपदर से देवभोग तक पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा डामरीकरण सड़क मार्ग बनाई गई है। संबंधित विभाग द्वारा सड़क किनारे साफ-सफाई नहीं होने से वर्तमान में सड़क किनारे छोटे- छोटे झाड़ियां उगी हुई है।यह सड़क मार्ग हजारों लोगों की आवागमन करने वाली मुख्य सड़क मार्ग है, जहां पड़ोसी राज्य उड़ीसा के अधिकांश लोग का आवागमन करते रहते हैं। सड़क बीच में झाड़ियां उगी हुई वाहन चालक वाहन ड्राइविंग के दौरान एक दूसरे को क्रास करते वक्त वाहन नियंत्रण नहीं कर सकते। और अचानक दोनों वाहनें आपस में जा टकराती है जिससे वाहन चालक दुर्घटना के शिकार हो जाते हैं।देवभोग क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी के आरटीआई जिला प्रकोष्ठ कार्यकारिणी सदस्य पदुलोचन सिंह मरकाम ने बताया कि देवभोग विकास खण्ड के कैंटपदर से देवभोग डामरीकरण सड़क मार्ग के दोनों तरफ छोटी -छोटी झाड़ियां उगी हुई है, उक्त विभाग द्वारा सफाई नहीं किया गया है, आज देखने से इतना ऐसा लग रहा है कि घने जंगलों की झाड़ियों जैसे बन गया है। आगे तरह से आ रही वाहने एक दूसरे को क्रास करते वक्त अचानक आपस में टक्करा कर विपदा में पड़ सकते हैं। पीडब्ल्यूडी विभाग जैसे ही आषाढ़ महिने चालू हो जाती है उसी दौरान डामरीकरण सड़कों के किनारे अनर्गल उग रहे झाड़ियों को सफाई करनी चाहिए। ताकि आए दिन कोई भी खतरा आवाजाहियो को खामियाजा भुगतना न पड़े। इसी लिए समय के पूर्व ही कोई भी काम को पूरा कर दिया जाना चाहिए। चूंकि इस सड़क मार्ग से पड़ोसी मुल्क उड़ीसा से हमारे परिवार से रिश्ते नाते जुड़े हैं। हमेशा आना जाना भी लगा रहता है।यह सड़क मार्ग मुख्य पथ बना हुआ है, जिससे बस, ट्रक, व मोटर्स गाड़ियों से आवागमन रात दिन हमेशा चलती रहती है, इसी कारण सड़कों के किनारे में झाड़ियां उगी हुई है उसे सफाई करना चाहिए।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

छत्तीसगढ़ में लोकप्रिय होता हुआ राजधानी से जनता तक दैनिक अखबार के साथ न्यूज पोर्टल, यूटयूब चैनल,जो दिन की छोटी बड़ी खबरों को जनमानस के बिच पहुंचाती है और सेवा के लिए तत्पर रहती है dainikrajdhanisejantatak@gmail.com

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

टॉप स्टोरीज