गरियाबंद पुलिस द्वारा 40 लीटर अवैध देशी कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी को किया गया गिरफ्तार 

जिला संवाददाता-चरण सिंह क्षेत्रपाल 

देवभोग -नया सवेरा अभियान के अंतर्गत गरियाबंद के वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा अवैध रूप से शराब, गांजा तस्करी व बिक्री पर लगाम लगाने एवं प्रभावी कार्यवाही हेतु समस्त थाना प्रभारियों को दिशा-निर्देश दिये गये थे। जिसके परिपालन में समस्त थाना प्रभारियों के द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में मुखबीर एवं पेट्रोलिंग सक्रिय कर लगातार कड़ी कार्यवाही किया जा रहा है। इसी क्रम मे आज दिनांक 22.06.2025 को जरियें मुखबीर से थाना प्रभारी देवभोग को सूचना प्राप्त हुआ की ग्राम गुड़भेली चार चौक के पास आरोपी हरि सिंग मांझी अवैध रूप से अधिक मात्रा मे कच्ची महुआ शराब रखकर बिक्री करने हेतु ग्राहक का इंतजार कर रहा हैं कि सूचना तस्दीक पर थाना से हमराह स्टाफ व गवाहों के साथ मुखबीर के बताये स्थान पर पहुंचकर घेराबंदी कर एक व्यक्ति को पकडे जिन्हें नाम पता पुछने पर अपना नाम हरि सिंग मांझी पिता मकरन मांझी उम्र 54 वर्ष ग्राम गुड़भेली थाना देवभोग जिला गरियाबंद (छ.ग.)  का रहने वाला बतायें जिसकी तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से दो सफेद रंग की प्लास्टिक बोरी के अन्दर दो नग सफेद रंग की 15-15 लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक जरीकेन मे भरी महुआ शराब तथा दो पीले रंग की 05 – 05 लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक जरीकेन मे भरी कच्ची महुआ शराब कुल जुमला 40 बल्क लीटर किमती 4000 रूपए को आरोपी के कब्जे मे रखा होना पाया गया। आरोपी से बरामद शराब को रखने व बेचने के संबंध मे वैध कागजात/लायसेंस की मांग करने पर आरोपी द्वारा कोई कागजात नही होना बताया। प्रकरण में आरोपी का कृृत्य धारा 34(2) आबकारी एक्ट का घटित करना पायें जाने पर थाना देवभोग मे अपराध क्रमांक 178/2025 धारा 34(2) आबकारी एक्ट पंजीबद्ध कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

इस कार्यावाही में थाना देवभोग पुलिस टीम की विशेष भूमिका रही।

गिरफ्तार आरोपी

हरि सिंग मांझी पिता मकरन मांझी उम्र 54 वर्ष ग्राम गुड़भेली थाना देवभोग जिला गरियाबंद (छ.ग.)

जप्त समाग्री 

दो नग सफेद रंग की 15-15 लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक जरीकेन मे भरी महुआ शराब तथा दो पीले रंग की 05 – 05 लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक जरीकेन मे भरी कच्ची महुआ शराब कुल जुमला 40 बल्क लीटर किमती 4000 रूपए

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

टॉप स्टोरीज