छ.ग. श्रमजीवी पत्रकार संघ पामगढ़ ब्लॉक के संरक्षक, अध्यक्ष व महासचिव सर्व सम्मति से किया गया मनोनीत

राजधानी से जनता तक। पामगढ़ – छ.ग. श्रमजीवी पत्रकार संघ जिला जांजगीर चाम्पा का जिला स्तरीय बैठक पामगढ़ ब्लॉक के अंतर्गत चण्डीपारा में सम्पन्न हुआ। जिसमें छ.ग. श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेशाध्यक्ष अरविंद अवस्थी की मार्गदर्शन पर एवं छ.ग. श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिलाध्यक्ष मनोज थवाईत व जिला महासचिव देवेंद्र यादव की सहमति से दिनेश थवाईत को छ.ग. श्रमजीवी पत्रकार संघ पामगढ़ ब्लॉक का संरक्षक के रूप में मनोनीत किया गया, साथ ही किशोरी कश्यप को छ.ग. श्रमजीवी पत्रकार संघ पामगढ़ ब्लॉक का अध्यक्ष एवं विश्वनाथ प्रताप सिंह यादव को ब्लॉक महासचिव के रूप मनोनीत किया गया। तीनों के मनोनीत होने पर श्रमजीवी पत्रकार संघ के सदस्यों ने बधाई दी। इस बैठक में मुख्यरूप से छ.ग. श्रमजीवी पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष मनोज थवाईत, जिला महासचिव देवेंद्र यादव, जिला कोषाध्यक्ष मुरली नायर, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष उदय हरबंश, धीरेंद्र नाथ योगी, बद्री आदित्य, नारायण साहू, निखिल कश्यप, उमेश कश्यप, शनि लहरे, मोनू गोयल, सत्येंद्र सिंह, विजय यादव, प्रकाश यादव, विक्की जोगी,सहित अन्य पत्रकार साथी उपस्थित थे।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है