जंगलोर में सीसी रोड निर्माण कार्य का विधिवत भूमि पूजन सम्पन्न

राजधानी से जनता तक पलारी। क्षेत्र के विकास को गति देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए जिला पंचायत सदस्य एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पलारी के अध्यक्ष  रवि दास बंजारे द्वारा ग्राम पंचायत जंगलोर में सीसी रोड निर्माण कार्य का विधिवत भूमि पूजन ग्रामवासियों की उपस्थिति में सम्पन्न कराया गया। भूमि पूजन कार्यक्रम धार्मिक विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ।

इस अवसर पर रवि बंजारे ने कहा कि ग्राम पंचायत जंगलोर में सीसी रोड निर्माण की मांग लंबे समय से की जा रही थी, जिसे अब पूर्ण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सड़क निर्माण से ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी, विशेषकर बरसात के मौसम में होने वाली परेशानियों से निजात मिलेगी। साथ ही इससे स्कूल जाने वाले बच्चों, बुजुर्गों एवं किसानों को भी लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत के सर्वांगीण विकास के लिए वे निरंतर प्रयासरत हैं और आने वाले समय में क्षेत्र में और भी विकास कार्य स्वीकृत कराए जाएंगे। शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना उनकी प्राथमिकता है।कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने क्षेत्र में कराए जा रहे विकास कार्यों के लिए रवि बंजारे के प्रति आभार व्यक्त किया। भूमि पूजन कार्यक्रम में सरपंच, पंचगण, जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ नागरिक, महिला मंडल, युवा वर्ग सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

ISHWAR NAURANGE
Author: ISHWAR NAURANGE

🗞️ दैनिक राजधानी से जनता तक — राजधानी की सत्ता, प्रशासन और नीति-निर्णयों की हर सच्चाई सीधे जनता तक पहुँचाने का संकल्प। जनहित, ज़मीनी मुद्दे, सामाजिक सरोकार और निष्पक्ष पत्रकारिता हमारी पहचान। ✍️ सच के साथ, जनता के पक्ष में।

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

टॉप स्टोरीज