तमन्ना (खाटू दर्शन सेवा) की पांचवी यात्रा हर्षोल्लास से हुई पूर्ण

खरसिया। श्री श्याम कृपा ट्रेवल्स खरसिया द्वारा आयोजित यह सेवा तमन्ना(खाटू जयपुर यात्रा) ग्रुप छह दिवसीय यात्रा पूर्ण के आज वापस आई । इस यात्रा में बच्चे जवान एवं की महिलाओं में पुरुषों ने भी तीर्थों का दर्शन कर आनंद लिया । 

आपको बता दिया यात्रा दर्शनार्थियों के बजट मैं रहने के कारण और सुदृंद व्यवस्था एवं सेवा की भावना से की जा रही है इस कारण इसकी दिनों दिन लोकप्रियता बढ़ती जा रही है, श्याम प्रेमी केवल छत्तीसगढ़ के ही नहीं अपितु दूसरे प्रदेशों के श्याम प्रेमी भी शामिल हो बाबा श्री श्याम खाटू वाले,जीर्ण माता , सालासर बालाजी एवं झुंझुनू में विराजी श्री रानी सती दादी जी का दर्शन पूजा कर जयपुर के दार्शनिक स्थलों का भ्रमण कर आज वापस आई।आपको बता दे श्री श्याम तमन्ना ग्रुप अपना शानदार एक साल पूरा कर चुकी है। और श्याम प्रेमी हर्ष अग्रवाल मीडिया को बताया कि ऐसे बहुत सारे श्याम प्रेमी है जो वहां तक उनके दर्शन पूजा के लिए पहुंच नहीं पाते ,ऐसे श्याम भक्तो को यात्रा करवा उन्हें आनंद की प्राप्ति होती है और आगे भी यह यात्रा यूं ही जारी रहेगी। और कुछ ऐसे भी श्याम प्रेमी है जो आर्थिक रूप से कमजोर भक्तो के लिए हर्ष ने बताया की मात्र 2100 की राशि में श्री खाटू श्याम जी और सालासर बालाजी का दर्शन यात्रा करवाएंगे।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है