दो नवचयनित सचिवों को मिला नियुक्ति पत्र

कलेक्टर और जिला पंचायत सीईओ ने दी शुभकामनाएं

जिला प्रमुख नवीन दांदडें

सुकमा – जिला मुख्यालय स्थित कलेक्टर कक्ष में शुक्रवार को आयोजित एक गरिमामय कार्यक्रम में कलेक्टर श्री अमित कुमार एवं जिला पंचायत सीईओ श्री मुकुन्द ठाकुर ने सचिव पद पर चयनित दो अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए।

नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों में छिंदगढ़ विकासखंड अंतर्गत पुजारीपाली निवासी श्री अंकित कुमार मांझी तथा सुकमा विकासखंड अंतर्गत रामाराम निवासी श्री मुचाकी अनिल कुमार शामिल हैं। दोनों अभ्यर्थियों का चयन अनुसूचित जनजाति वर्ग से कोंटा विकासखंड के नियद नेल्लानार क्षेत्र में पदस्थापना हेतु किया गया है।

नियुक्ति से पूर्व सभी आवश्यक नियमों एवं शर्तों की पूर्ति उपरांत आज औपचारिक रूप से नियुक्ति पत्र जारी किए गए। इस अवसर पर कलेक्टर श्री अमित कुमार ने दोनों नवचयनित सचिवों को बधाई देते हुए कहा कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, पारदर्शिता और जनसेवा की भावना के साथ करें तथा क्षेत्र के समग्र विकास में सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की।

गौरतलब है कि पूर्व में सचिव भर्ती हेतु सुकमा जिले में विज्ञापन जारी किया गया था, जिसके क्रम में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा त्वरित, निष्पक्ष एवं पारदर्शी प्रक्रिया अपनाते हुए भर्ती प्रक्रिया को नियत समय में सफलतापूर्वक पूर्ण किया गया। इस नियुक्ति से नियद नेल्लानार क्षेत्र में प्रशासनिक कार्यों को गति मिलने के साथ ही ग्रामीण विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को नई मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

टॉप स्टोरीज