दो वार्डों में 60 लाख के विकास कार्यों का भूमिपूजन, छह स्थानों पर निर्माण शुरू

रायपुर। रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में अधोसंरचना विकास को गति देते हुए विधायक पुरंदर मिश्रा ने महापौर मीनल चौबे के साथ पंडित रविशंकर शुक्ल वार्ड और सिविल लाइन वार्ड में करीब 60 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। दोनों वार्डों में छह अलग-अलग स्थानों पर सीसी रोड, नाली और पुलिया निर्माण कार्य शुरू किए गए।

पंडित रविशंकर शुक्ल वार्ड में लगभग 30 लाख रुपये की लागत से तीन स्थानों पर सड़क, नाली और पुलिया निर्माण कार्यों की शुरुआत की गई। इसके बाद सिविल लाइन वार्ड में भी लगभग 30 लाख रुपये की लागत से तीन स्थानों पर इसी प्रकार के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया। इस तरह दोनों वार्डों में कुल मिलाकर 60 लाख रुपये की लागत से अधोसंरचना कार्यों का शुभारंभ हुआ।

विधायक पुरंदर मिश्रा और महापौर मीनल चौबे ने नारियल फोड़कर और कुदाल चलाकर कार्यों का विधिवत शुभारंभ किया। इस मौके पर नगर निगम नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी, लोक कर्म विभाग अध्यक्ष दीपक जायसवाल, सिविल लाइन वार्ड पार्षद एवं एमआईसी सदस्य संजना संतोष हियाल सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, जनप्रतिनिधि और निगम अधिकारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने कहा कि इन विकास कार्यों से क्षेत्र में बुनियादी सुविधाएं मजबूत होंगी और नागरिकों को आवागमन सहित अन्य समस्याओं से राहत मिलेगी।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

टॉप स्टोरीज