प्रशासनिक सक्रियता: छिंदगढ़ में आयोजित विशेष सुविधा शिविर में 141 आवेदनों का त्वरित निराकरण

जिला प्रमुख नवीन दांदडें

सुकमा – कलेक्टर श्री अमित कुमार की पहल पर सुकमा जिले के दूरस्थ अंचलों तक शासकीय सेवाओं की सुलभ पहुँच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सभी विकासखंडों में ‘आधार सुविधा शिविर’ आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में शनिवार को छिंदगढ़ तहसील मुख्यालय में आयोजित विशेष शिविर में आमजन को बड़ी राहत मिली, जहाँ एक ही छत के नीचे 141 आवेदनों का मौके पर ही त्वरित निराकरण किया गया।
एक ही छत के नीचे मिली कई महत्वपूर्ण सेवाएं
शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण नागरिकों को आधार एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों के लिए जिला मुख्यालय के अनावश्यक चक्कर से बचाना था। शिविर में विभिन्न विभागों की सहभागिता से अनेक सेवाओं का सीधा लाभ आमजन को मिला, जिनमें प्रमुख रूप से—
आधार सेवाएं: नवीन आधार पंजीयन एवं पुराने कार्डों का अद्यतन
स्वास्थ्य सेवाएं: आयुष्मान कार्ड एवं ‘आभा’ कार्ड का निर्माण
कृषि एवं खाद्य विभाग: एग्रीस्टैक पंजीयन, खाद्य विभाग की ई-केवाईसी एवं पीएम किसान सम्मान निधि से संबंधित प्रकरणों का निराकरण
प्रमाण पत्र सेवाएं: नवीन जन्म प्रमाण पत्र जारी करना तथा पुराने प्रमाण पत्रों में आवश्यक सुधार
अधिकारियों की मौजूदगी से तेज हुआ निराकरण
शिविर में एसडीएम छिंदगढ़ श्री पी.वी. खेस, तहसीलदार श्री इरशाद अहमद एवं जनपद सीईओ श्री पी.के. गुप्ता स्वयं उपस्थित रहे। उन्होंने मौके पर आवेदनों की सतत निगरानी करते हुए पटवारियों एवं विभागीय कर्मचारियों को त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण सेवा प्रदान करने के निर्देश दिए।
इस पहल से ग्रामीणों में संतोष और विश्वास का माहौल बना, वहीं शासन की जनकल्याणकारी सोच को ज़मीन पर साकार रूप मिलता नजर आया।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

टॉप स्टोरीज