राजधानी से जनता तक/ चरण सिंह क्षेत्रपाल
देवभोग/गरियाबंद – भारतीय जनता पार्टी मंडल झाखरपारा के विभिन्न बुथो पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम’ मन की बात का सामूहिक रूप से मंडल के भाजपाइयों ने सुना। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं, एवं आम नागरिकों ने प्रधानमंत्री द्वारा देश के विकास, सामाजिक जागरूकता, नवाचार, पर्यावरण संरक्षण तथा जनभागीदारी से जुड़े विषयों पर व्यक्त विचारों को ध्यानपूर्वक सुना, कार्यक्रम के उपरांत विभिन्न बूथों पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा आपस में बात करते हुए कहा कि आगामी गतिविधियों, बूथ सशक्तिकरण, केन्द्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने तथा पार्टी के कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर विचार से चर्चा की गई। भाजपा मंडल अध्यक्ष भगवानों बेहरा ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम देशवासियों को सकारात्मक बदलाव, राष्ट्र निर्माण और समाज सेवा के लिए प्रेरित करता है। आज के इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से झाखरपारा मण्डल अध्यक्ष भगवानों बेहेरा, महामंत्री विनोद कुमार यादव, महामंत्री योगनिता मांझी, खीरसागर बीसी,व अन्य सभी ग्रामीण जनता उपस्थित रहे।
Author: Rajdhani Se Janta Tak
राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है




