भाजपा के शासन काल में आदिवासी दूरस्थ अंचल कुसमी से सामरी सड़क निर्माण कार्य अग्रसर प्रगति की ओर

चन्द्रदीप यादव/चन्द्रदीप यादव/कुसमी, बलरामपुर 

कुसमी :- बलरामपुर जिला के कुसमी विकासखंड अंतर्गत कुसमी से सामरी सड़क निर्माण का कार्य लोक निर्माण विभाग द्वारा निविदा के माध्यम से डामरीकरण सड़क, पुलिया, तटबंध, एवं नाली का निर्माण कार्य लगभग 25 करोड़ की लागत से नवीन एग्रो कंस्ट्रक्शन के माध्यम से कराया जा रहा है, जो कि वर्षों से इस क्षेत्र की सड़क निर्माण संबंधित ग्रामीण जनता की मांग को देखते हुए वर्तमान समय में इस सड़क निर्माण के कार्य में नवीन एग्रो कंस्ट्रक्शन द्वारा काफी तेज गति से डामरीकरण सड़क निर्माण का कार्य करते हुए सड़क निर्माण का कार्य कराया जा रहा है |

जिसमें 09 बड़े पुलिया ,लंबी नाली , तटबंध सहित सड़क डब्लू बी एम एवं डामरीकरण निर्माण कार्य काफी तेज गति से ठिकेदार द्वारा कराया जा रहा है , जिससे उम्मीद है कि कुसमी से सामरी सड़क निर्माण का कार्य जल्द ही पूर्ण होने की उम्मीद जताई जा रही है , जिससे दूरस्थ आदिवासी सुदूर अंचल के ग्रामीण जनता सहित बॉक्साइट परिवहन करने वाले ट्रक से लेकर चार पहिया एवं 2 पहिया वाहन चलाने वाले वाहन चालक को काफी राहत मिलेगी ।

नवीन एग्रो कंस्ट्रक्शन ठिकेदार विनोद मल्लिक।

मीडिया से फोन पर हुई चर्चा करते हुए इस सड़क निर्माण कराने वाले ठिकेदार विनोद मल्लिक द्वारा बताया गया कि मेरा ऐसा प्रयास है कि जल्द से जल्द इस सड़क निर्माण कार्य को गुणवत्ता के साथ पूर्ण करा दूं , कुछ दिन पहले बिन मौसम बर्षात हो जाने से डामरीकरण सड़क निर्माण सहित अन्य प्रकार के निर्माण कार्य करने में मुझे परेशानी हुई है , जिसके चलते सड़क निर्माण कार्य पूर्ण कराने में बिलंब हो रही है , अगर मौसम साथ दिया तो मेरा ऐसा प्रयास रहेगा कि जल्द से जल्द इस सड़क निर्माण कार्य को पूर्ण कर दूं , इस सड़क निर्माण कार्य में पुलिया , नाली, तथा तटबंध का कार्य लगभग पूर्ण होने के कगार पर है शेष सड़क डब्लू बी एम जे एस बी एवं डामरीकरण निर्माण कार्य को भी जितना जल्द हो सके पूर्ण करने के प्रयास में है ।

इस प्रकार हम देख सकते है कि भाजपा के शासन काल में सभी जगह चौमुखी विकास कार्य हो रहे है , जिससे ग्रामीण जनता को किसी भी प्रकार की परेशानियों का सामना करना न पड़ सके।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

टॉप स्टोरीज