राजिम कुंभ कल्प में गाली-गलौज करने वाले का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल, पुलिस ने आरोपी को पकड़कर भेजा जेल

धार्मिक मेले में अराजकता फैलाने पर त्वरित कार्रवाई, कानून व्यवस्था से खिलवाड़ नहीं होगा बर्दाश्त

गरियाबंद /राजिम-: धार्मिक आस्था, भाईचारे और सामाजिक सौहार्द के प्रतीक राजिम कुंभ कल्प के दौरान शांति भंग करने की कोशिश करने वाले व्यक्ति के खिलाफ राजिम पुलिस ने त्वरित और सख्त कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 01 फरवरी 2026 की रात्रि लगभग 11:30 बजे, राजिम कुंभ मेला क्षेत्र स्थित चौबेबंधा मैदान में नयापारा निवासी अजय तिवारी नशे की हालत में सार्वजनिक रूप से गाली-गलौज, अभद्र एवं आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग करते हुए श्रद्धालुओं से दुर्व्यवहार कर रहा था। इस दौरान आरोपी द्वारा माहौल बिगाड़ने की घटना का वीडियो वहां मौजूद लोगों ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

वीडियो वायरल होने के बाद आमजन में आक्रोश फैल गया और प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग उठने लगी। इसी क्रम में ठाकुरपारा निवासी शुभम शर्मा द्वारा थाना राजिम में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई।

शिकायत और वायरल वीडियो को गंभीरता से लेते हुए राजिम पुलिस ने आरोपी को तत्काल हिरासत में लिया। आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

इस घटना को लेकर स्थानीय नागरिकों और श्रद्धालुओं का कहना है कि राजिम जैसे पवित्र धार्मिक स्थल पर इस प्रकार की गाली-गलौज, नशाखोरी और सामाजिक सौहार्द को ठेस पहुंचाने वाला आचरण कतई स्वीकार्य नहीं है। लोगों ने स्पष्ट रूप से कहा कि कानून सभी के लिए समान होना चाहिए, चाहे आरोपी किसी भी पहचान या पृष्ठभूमि से जुड़ा हो।

वहीं राजिम पुलिस प्रशासन ने साफ किया है कि कुंभ कल्प के दौरान शांति, सौहार्द और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। सोशल मीडिया के माध्यम से माहौल बिगाड़ने या सार्वजनिक स्थानों पर अराजकता फैलाने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

फिलहाल मामले की विवेचना जारी है और पुलिस ने कहा है कि तथ्यों एवं साक्ष्यों के आधार पर आगे भी आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

टॉप स्टोरीज