रामानुजगंज: वनपरिक्षेत्र के ग्राम पं. चाकी में हाथी के हमले से एक महिला की मौत, हो गई और एक की इलाज बलरामपुर जिला अस्पताल में जारी मृतक के परिजनों ने वन विभाग एवं पुलिस अधिकारियों पर आरोप लगाते हुए इसकी सूचना तत्काल जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र क्रमांक 04 से साधना संतोष यादव से अपना उचित न्याय के लिए गुहार लगाई

राजधानी से जनता तक/ संदीप यादव/ रामचंद्रपुर

बलरामपुर जिले के रामानुजगंज वनपरिक्षेत्र के ग्राम चाकी में आज सोमवार सुबह लोनर हाथी के हमले से एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक घायल का इलाज बलरामपुर जिला अस्पताल में जारी है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, बलरामपुर जिले के रामानुजगंज वन परिक्षेत्र के ग्राम चाकी में तड़के सुबह करीब तीन बजे टोला भदईबथान में शौच के लिए घर से निकली राधिका भुइयां (36 वर्ष) को हाथी ने सूंड़ से लपेटकर फेंक दिया। जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद हाथी ने घर के बाहर सो रहे टिभाली सिंह (60 वर्ष) को भी निशाना बनाया। जिसका इलाज बलरामपुर चिकित्सालय में जारी है।सूचना के बाद पहुंची वन विभाग और पुलिस की टीम ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए रामानुजगंज सौ बिस्तर अस्पताल ले आई। आक्रोशित परिजनों ने वन विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। वन विभाग और पुलिस के द्वारा परिजनों को समझा बुझाकर शव का पंचनामा करवाने के बाद पीएम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्दकिया। वन विभाग के द्वारा परिजनों को तत्कालीन सहायता राशि दी गई।करीब डेढ़ महीने में दर्जनों लोगों ने हाथी के हमले से गंवाई जान : वहीं पर उपस्थित जिला पंचायत सदस्य एवं सभापति स्थाई समिति बद्री यादव एवं जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र क्रमांक 04 से साधना संतोष यादव समाजसेवी ने बताया कि, करीब एक से दो महीने में हाथी के हमले से दर्जनों लोगों ने जान गंवा दिया है ।और लगभग पंद्रह से बीस घरों को हाथी ने नुकसान पहुंचाया है। आगे उन्होंने कहा, है। वन विभाग से हम लोगों की मांग है कि, जहां हाथी विचरण क्षेत्र है, उस जगह फेंसिंग कराई जाए और हाथी मित्र दल में स्थानीय युवाओं को वन विभाग के द्वारा ट्रेनिंग देकर भर्ती कराया जाए। आगे कहा, वन विभाग से हमने मृतक के परिजन को अस्थाई नौकरी पर रखने की मांग की है।वहीं इस मामले में रेंजर निखिल सक्सेना ने बताया कि, बीते रात करीब साढ़े नौ बजे वाड्रफनगर से सिंगल हाथी बलरामपुर होते हुए चाकी पहुंचा। हाथी चाकी के जंगल में प्रवेश किया। इससे पूर्व वन विभाग के द्वारा मुनादी कराई जा चुकी थी। हाथी तड़के सुबह सवा तीन बजे जन हानि किया है। कल बगरा सर्किल में हाथी ने दो घरों को भी नुकसान पहुंचाया है।आगे उन्होंने कहा, मृतक के परिजनों की जो भी मांगे है। उन पर उच्च अधिकारियों के साथ वार्ता कर इन सभी मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। फिलहाल विभाग के द्वारा तत्कालीन सहायता राशि 25 हजार रुपये दे दी गई है। पीएम रिपोर्ट के बाद शेष राशि खाते में डाल दी जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की है कि, बेवजह जंगल की ओर न जाए। वन विभाग के द्वारा लगातार मुनादी कराई जा रही है।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

टॉप स्टोरीज