रायपुर प्रेस क्लब ने वरिष्ठ पत्रकारों के घर पहुंचकर किया सम्मान

रायपुर। हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रायपुर प्रेस क्लब द्वारा आयोजित “पत्रकारिता गौरव मार्तंड उत्सव” के अंतर्गत जीवन पर्यंत पत्रकारिता सेवा सम्मान से सम्मानित उन वरिष्ठ पत्रकारों का उनके निवास पर जाकर सम्मान किया गया, जो मुख्य समारोह में उपस्थित नहीं हो सके थे। रायपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष मोहन तिवारी, महासचिव गौरव शर्मा, उपाध्यक्ष दिलीप साहू, कोषाध्यक्ष दिनेश यदु, संयुक्त सचिव निवेदिता साहू एवं भूपेश जांगड़े तथा कार्यकारिणी सदस्य संदीप पुराणिक ने वरिष्ठ पत्रकार दिवाकर मुक्तिबोध, प्रदेश की प्रथम महिला पत्रकार श्रीमती आशा शुक्ला और वरिष्ठ पत्रकार आसिफ इक़बाल के निवास पहुंचकर उन्हें छत्तीसगढ़ का राजकीय गमछा, सम्मान पत्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर पदाधिकारियों ने उनका आशीर्वाद भी प्राप्त किया।

पदाधिकारियों ने कहा कि इन वरिष्ठ पत्रकारों ने अपने लंबे पत्रकारिता जीवन में निष्पक्ष, जनोन्मुखी और मूल्याधारित पत्रकारिता की उत्कृष्ट परंपरा स्थापित की है। पत्रकारिता जगत में उनका योगदान नई पीढ़ी के पत्रकारों के लिए प्रेरणास्रोत है। रायपुर प्रेस क्लब उनके प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करता है।उल्लेखनीय है कि पत्रकारिता गौरव मार्तंड उत्सव के अंतर्गत जीवन पर्यंत पत्रकारिता सेवा सम्मान के लिए शेषकरण जैन, बाबूलाल शर्मा, श्रीमती आशा शुक्ला, नरेन्द्र पारख, आसिफ इक़बाल, सुहास राजिमवाले, दिवाकर मुक्तिबोध, कौशल शर्मा, परमानंद वर्मा, राजेश शर्मा (बबलू भैया), ओ.पी. शर्मा, सनत चतुर्वेदी, कौशल मिश्रा, ठाकुर राम साहू एवं मोहसिन अली सुहैल का चयन किया गया था। सम्मान प्राप्त करने वाले वरिष्ठ पत्रकारों ने रायपुर प्रेस क्लब की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि पत्रकारिता के पुरोधाओं का सम्मान केवल उनके योगदान का सम्मान नहीं है, बल्कि यह युवा पत्रकारों को पत्रकारिता के मूल्यों, नैतिकता और सामाजिक दायित्वों के प्रति प्रेरित करने का भी महत्वपूर्ण प्रयास है। उन्होंने हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित इस सम्मान कार्यक्रम को ऐतिहासिक एवं स्मरणीय पहल बताया।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

टॉप स्टोरीज