स्वामी आत्मानंद विद्यालय के 7 विद्यार्थियों का प्रयास तथा एकलव्य विद्यालय में चयनित होने पर क्षेत्र में हर्ष माहोल प्रार्चाय ने जताया आभार

जिला संवाददाता-चरण सिंह क्षेत्रपाल ( गरियाबंद)

देवभोग -स्वामी आत्मानंद विद्यालय के 7 विद्यार्थियों का चयन प्रयास और एकलव्य के लिए,उपलब्धि पर प्रबंधन ने सम्मानित किया छात्रों को।प्राचार्य बोले छात्रों की प्रतिभा और शिक्षकों को जाता है क्रेडिट।

स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय देवभोग के छात्रों ने प्रयास एवं एकलव्य आवासीय विद्यालय में चयनित होकर विद्यालय का नाम रोशन किया है।इस वर्ष के परीक्षा में चैतन नागेश,राधाकांत नायक, रौनक देवांगन, नेहुल दीवान,हरीश बघेल,हुमेश कुमार नागेश,सुनील कुमार नागेश का चयन प्रयास में हुआ वहीं एकलव्य में नितेश कुमार मरकाम ने चयनित होकर विद्यालय को गौरवान्वित किया है ।इस उपलब्धि हेतु प्राचार्य गिरीश बेहेरा के नेतृत्व में छात्रों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के अध्यक्ष सुशील यादव, उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम पात्र ,पालक सदस्य योगेंद्र यादव,धनसिंग मरकाम, भागीरथी बघेल,महेंद्र दीवान की गरिमामयी उपस्थिति में चयनित समस्त विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र एवं मिष्ठान्न खिलाकर सम्मानित किया गया ।विद्यालय के प्राचार्य श गिरीश चंद्र बेहरा एवं समस्त स्टाफ़ ने चयनित विद्यार्थियों को संबोधित कर उनको प्रोत्साहित किया।प्राचार्य बेहेरा ने कहा कि

स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय देवभोग से प्रतिवर्ष विद्यार्थियों का चयन प्रयास,एकलव्य एवं नवोदय में होता आया है यह विद्यालय के लिये गौरवपूर्ण उपलब्धि है।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

टॉप स्टोरीज