18 घंटे में दिव्या ज्वेलर्स में हुई चोरी का खुलासा, अंतर्राज्यीय गिरोह के 5 आरोपी गिरफ्तार

राजधानी से जनता तक /कोरबा। शहर में ज्वेलरी दुकान में हुई चोरी के मामले का पुलिस ने महज 18 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए अंतर्राज्यीय गिरोह के 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपियों में तीन महिलाएं भी शामिल हैं, जो ग्राहक बनकर दुकान में प्रवेश कर वारदात को अंजाम देती थीं।
मामले में प्रार्थी अखिल कुमार देवांगन ने थाना सिविल लाइन रामपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 24 अप्रैल को उसकी “दिव्या ज्वेलर्स” दुकान में आई तीन महिलाओं ने सोने के आभूषण चोरी कर लिए। घटना के बाद पुलिस ने तत्काल टीम गठित कर सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर सूचना के आधार पर जांच शुरू की।
जांच के दौरान शहर के विभिन्न स्थानों के सीसीटीवी फुटेज और जिला ऑटो संघ के सहयोग से महत्वपूर्ण सुराग मिले, जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपियों को उड़ीसा के संबलपुर से गिरफ्तार किया।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 4.5 लाख रुपये मूल्य के सोने के आभूषण (दो चेन व एक लॉकेट) और घटना में प्रयुक्त XUV300 कार जब्त की है।

गिरोह सुनियोजित तरीके से काम करता था। महिला सदस्य ग्राहक बनकर दुकान में जातीं, आभूषण देखने के बहाने दुकानदार का ध्यान भटकातीं, जबकि उनके साथी मौके का फायदा उठाकर जेवर पार कर देते। वारदात के तुरंत बाद आरोपी वाहन से शहर छोड़कर दूसरे राज्यों में फरार हो जाते थे।

पूछताछ में सामने आया है कि गिरोह पश्चिम बंगाल के विभिन्न क्षेत्रों में भी इसी तरह की घटनाओं को अंजाम दे चुका है और छत्तीसगढ़ के अन्य शहर भी इनके निशाने पर थे।

कोरबा पुलिस ने व्यापारियों से अपील की है कि वे अपने प्रतिष्ठानों में सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य रूप से लगाएं और उन्हें चालू रखें। साथ ही किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

टॉप स्टोरीज