अडसेना में गिरौधपुरीधाम जा रहे श्रद्धालुओं के लिए श्रद्धा, सेवा और समर्पण का विशाल भंडारा

राजधानी से जनता तक रायपुर ग्राम अडसेना में 23 जून 2026 को गिरौधपुरीधाम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए श्रद्धा एवं सेवा भाव से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। यह आयोजन संत शिरोमणि गुरु घासीदास जी की पावन तपोभूमि की यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं को समर्पित रहा।

विदित हो कि गिरौधपुरीधाम छत्तीसगढ़ की आस्था का प्रमुख केंद्र है, जहां प्रतिवर्ष हजारों श्रद्धालु दर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त करने पहुंचते हैं। इसी पावन अवसर पर ग्राम अडसेना के समाजजनों ने सेवा को सर्वोपरि मानते हुए भंडारे का आयोजन किया, जिससे यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

भंडारे में शुद्ध, स्वच्छ एवं सात्विक भोजन की व्यवस्था की गई थी। सुबह से ही स्वयंसेवक पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ सेवा कार्य में जुटे रहे। श्रद्धालुओं के साथ-साथ राहगीरों एवं यात्रियों को भी ससम्मान प्रसाद वितरित किया गया। आयोजन स्थल पर पेयजल, छाया, विश्राम स्थल तथा सुव्यवस्थित बैठने की समुचित व्यवस्था की गई थी, जिससे श्रद्धालुओं को आराम मिल सके।

इस पुनीत सेवा कार्य को सफल बनाने में राकेश बघेल (अध्यक्ष), सुरेंद्र मरकामडे (सचिव), संरक्षकगण एवं सदस्यगण – आनंदराम गिलहरे, कमल गिलहरे, चंदूप्रसाद, लखन भारद्वाज, राधे भारद्वाज, महेंद्र बघेल, मोहन खुंटे, श्रवण, दिनेश बघेल, भगवान दास, संजय रजक, आनंद रात्रे, हरिश्चंद्र, हरिका जांगड़े, संतोष, नरेश, तुलाराम, जगदीश भारती एवं धीरज सहित समाजजनों का विशेष योगदान रहा। सभी ने एकजुट होकर मानव सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम के समापन पर श्रद्धालुओं की मंगलमय यात्रा एवं क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की गई। ग्राम अडसेना में आयोजित इस सेवा भाव से परिपूर्ण भंडारे की क्षेत्रभर में सराहना की जा रही है।

ISHWAR NAURANGE
Author: ISHWAR NAURANGE

🗞️ दैनिक राजधानी से जनता तक — राजधानी की सत्ता, प्रशासन और नीति-निर्णयों की हर सच्चाई सीधे जनता तक पहुँचाने का संकल्प। जनहित, ज़मीनी मुद्दे, सामाजिक सरोकार और निष्पक्ष पत्रकारिता हमारी पहचान। ✍️ सच के साथ, जनता के पक्ष में।

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

टॉप स्टोरीज